Ads Top

भारतीयों के लिए पेड सर्व्हे साइट्स

पेड सर्व्हे (Paid Surveys) का नाम तो आपने सुना ही होगा। बहुत से लोगों के लिए आजकल पेड सर्व्हे एक अतिरिक्त आमदनी का साधन बन गया है। किन्तु इस अतिरिक्त आमदनी का लाभ प्रायः USA, UK और कनाडा के निवासियों को ही मिलता है। सौभाग्य से अब कुछ मार्केट रिसर्च कंपनियों ने भारतीयों के लिए भी सर्व्हे का अवसर उपलब्ध कराना आरम्भ कर दिया है। यद्यपि भारतीयों के लिए सर्व्हे बहुत ही कम मिलते हैं फिर भी कुछ न मिलने से कुछ मिलना अधिक अच्छा है, कहा भी गया है “नहीं मामा से काना मामा अच्छा”!

नीचे उन सर्व्हे साइट्स के विषय में जानकारी दी जा रही है जो भारत में पेड सर्व्हे (Paid Surveys) के अवसर उपलब्ध कराते हैं

सर्व्हेहेड (SurveyHead)

सर्व्हेहेड (SurveyHead) अन्तर्राष्ट्रीय सर्व्हे का एक नया पैनल है जिसकी स्थापना goZing.com ने सन् 2008 में किया है। सर्व्हेहेड (SurveyHead) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली मार्केट रिसर्च संस्था है और भारत में भी मार्केट सर्व्हे करवाती है। उनके लिए आपकी राय बहुत ही महत्वपूर्ण है और आपसे पूछे गए प्रश्नो के एवज में आपको वह नगद राशि देती है। इस साइट का सदस्य बनने के लिए जेब से कुछ भी रकम खर्च नहीं करनी पड़ती, उल्टे सदस्य बनते ही कंपनी आपके खाते में $5 की राशि जमा कर देती है। यह कंपनी समय-समय में आपके पास सर्व्हे के लिए ईमेल भेजते रहती है। अपने खाते से अपनी जमा राशि निकालने के आपके खाते में कम से कम $25 की रकम होनी चाहिए। भुगतान PayPal के माध्यम से किया जाता है जिसका कि आप मुफ्त सदस्य बन सकते हैं।

इंडियास्पीक्स (IndiaSpeaks)

इंडियास्पीक्स (IndiaSpeaks) विभिन्न ब्रांड मालिकों का पोर्टल है जिसके माध्यम से वे अपने उपभोक्ताओं की राय जानने का प्रयास करते हैं। आपकी राय के बदले में आपको 20 से 2000 तक रिवार्ड पॉइंट्स मिलते हैं। 1 रिवार्ड पॉइंट रु.1.00 मूल्य के बराबर होता है। आपके खाते में 200 या उससे अधिक रिवार्ड पॉइंट्स जमा हो जाने पर आप उसके भुगतान की माँग कर सकते हैं। भुगतान नगद न दिया जाकर बिग बाजार, विशाल मेगा मार्केट आदि जैसे अग्रणी रिटेल मार्केट के गिफ्ट व्हाउचर के रूप में दिया जाता है। आप उन गिफ्ट व्हाउचरों के बदले अपनी पसंद की वस्तुएँ खरीद सकते हैं। इंडियास्पीक्स (IndiaSpeaks) साइट में वीकली स्वीपस्टेक्स का भी प्रावधान है जिसमें एक ipod या अन्य और भी पुरस्कार जीत सकते हैं। सदस्य बनकर अपना प्रोफाइल पूरा करते ही आप वीकली स्वीटेक्स में भाग लेने के हकदार बन जाते हैं।

प्लेनेटप्लस (Planet Pulse)

प्लेनेटप्लस (Planet Pulse) सिडनी के पल्स ग्रुप नामक एक जाने माने रिसर्च प्रोसेस का एक हिस्सा है जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्व्हे का काम करती है। प्रत्येक सर्व्हे के बदले 100 से 500 तक पॉइंट, जिसे कि पल्स कहा जाता है, मिलते हैं। भुगतान के लिए खाते में कम से कम 2500 पल्स होना जरूरी है। 1000 पल्स का मूल्य $10 के बराबर होता है।

टोलुना इंडिया (Toluna India)

टोलुना इंडिया (Toluna India) आपकी राय के बदले में गिफ्ट व्हाउचर के रूप में लाभ देने वाली एक प्रतिष्ठित कंपनी है।टोलुना इंडिया (Toluna India) के मासिक स्वीपस्टेक्स में प्रतिमाह बम्पर ड्रा आयोजित करता है जिसमें आप नगद राशि या बड़ी राशि के गिफ्ट व्हाउचर भी जीत सकते हैं। इस पोर्टल में सोशल नेटवर्किंग की भी कई सुविधाएँ प्राप्त हैं।

आप चाहें तो उपरोक्त सर्व्हे पैनल्स के मुफ्त सदस्य बन सकते हैं किन्तु इनसे फिलहाल बहुत अधिक कमाई की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए क्योंकि वर्तमान में भारत में सर्व्हे बहुत कम होते हैं पर धीरे-धीरे भारत में भी उपभोक्ताओं की राय के आधार पर उद्योग-व्यापार का विकास करने का चलन बढ़ते जा रहा है इसलिए भविष्य में इन सर्व्हे से पर्याप्त कमाई होने के पूरे आसार हैं।

No comments:

this all writes from google,pls inform me if any copyright case. Powered by Blogger.