Ads Top

रिलेटेड पोस्ट विजेट ब्लॉग पर लगाये

हिन्दी ब्लॉग टिप्स पर आप हर पोस्ट के खत्म होने के तुरंत बाद तीन रिलेटेड पोस्ट देख रहे होंगे। You might also like शीर्षक के साथ आपको ये विजेट तीन पोस्ट की तस्वीर और हेडिंग दिखा रहा होगा। अगर आप हिन्दी ब्लॉग टिप्स के मुखपृष्ठ पर जाएंगे तो वहां मौजूद दस पोस्ट के सारांश के नीचे यह अलग-अलग रिलेटेड पोस्ट दिखाता मिलेगा। इस विजेट को लगाने के बाद से इस ब्लॉग के पिछले लेखों की विजिट अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है और मैं आपको भी सलाह दूंगा कि इसे अपने ब्लॉग पर लगाएं।

इसे लगाना बहुत ही आसान है। यूं कहें कि चुटकियों का काम है। लिंकविदिन वेबसाइट के इस लिंक पर क्लिक करें। ई-मेल पता, ब्लॉग का पता, प्लेटफॉर्म (ब्लॉगर/वर्डप्रेस/अन्य) चुने और रंग संयोजन भी। इसके बाद Get Widget पर क्लिक कीजिए। अगले पेज पर आपको Install Widget लिखा मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही यह आपके ब्लॉग तक पहुंच जाएगी। अगर आप बेहतर नतीजे चाहते हैं तो इसी पेज पर दिए गए निर्देशों का पूर्णतया पालन कर लीजिए।

स्टाइलिश रिलेटेड पोस्ट विजेट के फायदे

1. यह रेंडमली पोस्ट दिखाता है। यानी हर बार पेज खोलने पर आपको अलग-अलग पोस्ट दिखती हैं।

2. पोस्ट के साथ मौजूद तस्वीर भी दिखने से उस पर विजिट की संभावना बढ़ जाती है।

3. इसे लगाना बहुत ही आसान है।

तो देर किस बात की.. तुरंत लगाइए यह विजेट.. हैपी ब्लॉगिंग :)

No comments:

this all writes from google,pls inform me if any copyright case. Powered by Blogger.